सुनिए साहब!कभी फुरसत मिले तो न्यूज़ का चैनल बदलिएगा
और ज़रा नेपाल की उन उफनती लहरों को देखिएगा।
वहाँ पानी सिर्फ़ रास्तों पर नहीं आया साहब,
वो लोगों की पूरी जिंदगी के ऊपर से गुज़र गया।
नदियों के पास पासपोर्ट नहीं था,
और न ही कोई वीज़ा था,
वे पहाड़ों से उतरी और सब कुछ निगल गई।
तभी तो मेरे दिल से ये दो लाइनें निकली
ये त्रासदी कैसी है साहब, सबको आँखो रुला दिया,
सारी नदियाँ उफ़ान मारी,सब कुछ बहा दिया।
कल रात तक जिसके पास एक पक्का छत नहीं थी,
आज वो मलबे के ढेर पर बैठकर सूरज ढलने का इंतजार कर रहा है।