पैसे के चक्कर में अपनों से
दूर हो रहें,
रिश्तों को रहेजना भी
भूल रहे
क्या फायदा है पैसे का
जब रिश्ता ही न रहे?
ये पूछता है सवाल ...
दिल पूछता है अक्सर खुद से ही
एक सवाल,
क्या सच में जी रहे हैं,या बस
काट रहे हैं साल???

मशीन बन चुके इस जिस्म को अब आराम चाहिए,
सिक्कों की खनक नहीं,अपनों का साथ शाम चाहिए।

पूछता है दिल पूछता है मन
पर आज इस हकीकत को पूछती हंँ मैं?
सच बताओ क्या ये सच है कि अफवाह???

लेखिका: अंजली सिंह