और फेरे कराने आए पंडित जी
का तो हाल ही मत पूछो साहब,
कहते हैं खुद को भक्त,पर मंत्र छोड़
पहले ही मिठाई पर टूट पड़े हैं!
यजमान को आशीर्वाद बाद में
देंगे,पहले पनीर अपनी पूरी थाल
भर चुके हैं,
स्वाहा-स्वाहा बोलकर जल्दी-जल्दी
फेरे निपटा रहें, ताकि यहाँ से भागे और अगले घर जाकर जजमान के पैसे हड़प
सकें चल साहब!
और वो देखो, हमारे ससुर जी भी किसी से कम नहीं निकल रहे,
सासू माँ को घर छोड़कर अकेले ही आ धमके!
घर पर तो सासू माँ को सूखी रोटीथमाकर आऐ हैं,
और यहाँ आकर चुपके-चुपके माखन मलाई चाप रहे हैं
चल साहब!
