और ऊपर जयमाल की स्टेज का
नजारा तो देखो साहब इस कैमरे वाले भाई ने सबका
जीना दुश्वार कर रखा है!
दुल्हा-दुल्हन सोच रहे है कि जल्दी
से जयमाल खत्म हो और रसगुल्ला
खा सकें,
पर ये 'बसही के बादशाह' अपनी
कैमरे की दुनिया से बाहर ही नहीं
आ रहा!
कहते हैं-'अभी ठीक फोटो नहीं आई, ज़रा दूसरे एंगल में खड़े हो और अच्छा पोज़ दो!
चल साहब!
आधे मेहमान तो बस इस ताक में हैं साहब,
कि कब पनीर की कड़ाही दोबारा गर्म हो जाए,
फोटो तो बस बहाना है असली मकसद तो ये है,
कि कैसे भी करके पांच हजार का शगुन वसूल हो जाए!
चल साहब!
