घूंघट की आड़ में दुल्हन का खेल चल रहा,
छोटी बहन से धीरे से
फुसफुसाकर कह रही।
जब हमारे 'ये'(दुल्हा)आएं तो
उनकी जुत्ती छुपा लेना!
खबरदार सहेलियों के सामने नाक मत कटा देना,
आज जीजाजी का जेब ढीली करवाकर,
ही मेरी इज्ज़त बच पाएगी!
चल साहिबा!
कोने में मुहँ फुलाए मौसा और फुफाजी का गैंग खड़ा है,
उन्हें फेरों से क्या मतलब,उनका ध्यान तो बस ब़फे पर अड़ा है!
वो तो अंदर ही अंदर मना रहे,जल्दी से शादी ख्त्म हो जाए,
क्योंकि उन्हें पीने की जल्दी है,
कहीं कोल्डड्रिंक और चाट में लेट न हो जाए!
अगला शिकार कौन?
