और उधर देखो हमारी बुआ जी
का नखरा आसमान छू रहा है,
शादी में हर छोटी-बड़ी बात में
बस उन्हें शगुन चाहिए!
माटी कोड़ाई,लावा भुजाई हो,
या फिर हल्दी की रस्म हो,
दूल्हे-दुल्हन को कंगाल करके ही मानेंगी,
ताकि अपनी नई साड़ी खरीद सकें!
चल साहिबा!
और हमारे मामा जी भी किसी से
पीछे नहीं हट रहे साहब,
'इमली घोटाने' की रस्म के उन्हें
पूरे पैसे चाहिए!
अगर शगुन का लिफाफा ज़रा भी
हल्का रहा या पैसे कम हुए,
तो तुरंत अपना मुँह फुला लेंगे
और नाक लाल कर लेंगे!
चल साहब!
राज अभी और खुलेगें,देखते रहिए अगला भाग..
