पापा का पारा जब सौ के पार जाता है,
अच्छे-भले नवाबों को भी,सिधाई का पाठ आता है।
माँ का निशाना तो,इसरो से भी पक्का है,
हँवा में उड़ती चप्पल से,खाया है सब ने धक्का ही।
"पड़ोसी के वर्मा जी के बेटे को देखो,"ये ताना बहुत पुराना है,
चाहे हम चांद पर भी पहुँच जाएँ, हमें फिर भी निकम्मा ही कहलाना है।"
पॉकेट मनी माँगने पर,जो वो 'अंबानी की औलाद' कहते हैं,
सच मानो दोस्तों,वो सबसे हसीन पल होते हैैं जो याद रहते हैं।
