अब तो बस घड़ी की सुइयों के
साथ भागते है,
दिन भर थकते है और रातों को
जागते हैं।

ख्वाहिशों की पोटली को कोने में
छुपा दिया,
जरूरतों के बजार में हमें संजीदा
बना दिया।
चेहरे पर झूठी मुस्कान का
मुखौटा सजाए रखते हैं,
अंदर क्या टूट रहा है,यह राज़
खुद से ही छुपाते हैं।
दिल पूछता है अक्सर खुद से ही
एक सवाल,
क्या सच में जी रहे हैं,या बस
काट रहे हैं साल???