अंग्रेजों की लाठी खाई पर शीश कभी ना झुकाया था,
दांडी यात्रा से अंग्रेजों का,सारा नमक सुखाया था।
सविनाय अवज्ञा करके पूरे देश से ब्रिटिश
कानून तुड़वाया था,
चले लंदन गोलमेज सम्मेलन में,जब गोरों ने उन्हें बुलाया था,
आधी रात धोती में जाकर,पूरे ब्रिटिश महल को हिलाया था,
भारत छोड़ो कहकर उन्होंने, गोरों का बोरिया-बिस्तर बँधवाया था,
बिना अस्त्र और बिना शस्त्र के, जिसने जंग जिताई थी,
धोती वाले उस बूढ़े ने,अंग्रेजों की फौज भगाई थी।
