सत्य अहिंसा के है पुजारी वो भारत के राष्ट्रपिता है
जिनकी लाठी,खादी, चश्मे में आज भी बसती इक गाथा है,
कहो महात्मा गांधी या प्यार से कहो बापू उनको,
देश के खातिर सौंप दिया था, जिन्होंने अपने जीवन को।
चंपारण जाकर नील की खेती करने वालों का कष्ट मिटाया था,
खेड़ा और अहमदाबाद मिल में भी अपना जलवा दिखाया था,
फिर रॉलेट एक्ट वाले बिना वकील-दलील के कानून का बैंड बजाया था।
असहयोग आंदोलन चलाकर गोरों को उनके ही जाल में फंसाया था,
पर चौरी-चौरा की हिसां देखते ही आंदोलन पर कडा़ ब्रेक लगाया था।