प्यासे को पानी का क्या फायदा?
जो किनारा न दे सके,उस लहर
को पुकारने का क्या फायदा?
लहरों से लड़कर तो आगे बढ़ना ही जिंदगी है,
जो हिम्मत ही हार जाए,उसका लहरों में बह जाने का क्या फायदा?
जो टूटे ख्वाब आँखों में,उन्हें फिर से
सजाना है
जो रूठा है मुकद्दर आज,उसे हँसकर मनाना है
समंदर की लहर से सीख ली है हमने ये आदत
कि गिरना है,संभलना है,मगर आगे ही जाना है।
अंधेरा चाहे कितना भी घना हो सफ़र में
उम्मीद का एक दीया दिल में जलाना है
थककर रूकना मंजूर नहीं इस दिल को
आसमां को भी झूकने पर मजबूर बनाना है।
