सफेद कोट को हम सब यहाँभगवान मानते है
मरते हुए इंसान भी जिससे आखरी सांस मांगते हैं।
काले कोट को हम न्याय की सरकार मानते है
हर बेगुनाह के हक की जहाँ हम गुहार मांगते है
छोटी सी इस कलम को हम तलवार मानते है
कड़वे सच को ही समाज का असली सार मानते है
आने वाले कल के लिए एक नया पैगाम मागते है
सर झुकाकर बस माँ शारदे का वरदान मांगते हैं।
पर आज वही सफेद कोट लाचार हो गया है।
चंद पैसों की लालच में खुद ही बिमार हो गया है।
काले कोट का अब तो बस व्यापार हो गया है
सालों साल चलने वाला मुकदमा एक त्योहार हो गया है।