धर्म की जीत कराने वाला लाला..
अरे जग का वो पालनहार सांवरिया काला।
रणभूमि का जिसने महायुद्ध जिताया,
कुरुवंश का सारा वो पाप मिटाया।
गांधारी ने रोकर जो श्राप सुनाया,
हँसकर वो श्राप प्रभु ने गले लगाया।
यदुवंश का आपस में जिसने अंत कराया,
लीला समेटने का जब वक्त आया।
वही अविनाशी,वही संन्यासी,वही मुरली वाला
पीपल की छांव में प्रभु मौन लगाए
ज़रा रोक का वो तीर चरण में आए।
छोड़ के ये काया वो निज धाम को गए
रोए सुदामा और अर्जुन बेचारे।
करके लीला पूरी,गया वैकुंठ को लाला
अरे जंग का वो पालनहार सांवरिया काला।
