द्वारका के राजा बने कृष्ण लाला
छोड़ के मथुरा जो रणछोड़ कहलाया
समुद्र के बीच जिसने स्वर्ग बसाया
रुक्मिणी को लाए वो तो आन बचा के
काली कमली वाला आया शान बढ़ा के
मित्रता की रीत जिसने जग को सिखाई
तंदुल के बदले में तीन लोक लुटाई
वही मुरलीधर,वही चक्रधर, वही कमली वाला
भरी सभा में जब द्रौपदी घबराई
हे कृष्ण,से गोविंद कह के चिल्लाई
बढ़ा दिया चीर और लाज बचाई
बहना के लिए उसने सुदर्शन उठाई
छाई जब विपदा तो कुरुक्षेत्र आया
अर्जुन का सारथी वो सांवरा कहाया
सुना के गीता का ज्ञान,मिटाया जग का जाला