बैक-बेंचर्स पर उनकी नज़र,किसी रडार जैसे होती थी,
जो चुपचाप सो रहा हो,उसकी शामत वहीं
खड़ी होती थी।
टेस्ट के नंबर जब वे सरेआम सुनाते थे,
अच्छे-भले सूरमा भी,बेंच के नीचे छुप जाते थे।
"तुम जिंदगी में कुछ नहीं कर पाओगे",ये डाँट बड़ी कड़क थी,
पर इसी डाँट के पीछे, हमारे कामयाब होने की सड़क थी।
आज जब दुनिया के इम्तिहानों में हम पास होते हैं,
तब समझ आता है कि वही हमारे असली खास होते हैं।
नमन है उन गुरुओं को जो कड़क होकर भी हमें गढ़ते है,
तभी तो हम जैसे नालायक भी,जिंदगी की सीढ़ी बढ़ते हैं।
