हाथ में मार्कर और आँख में कड़क सपना होता था,
उनके एक एंट्री से क्लास का पूरा शोर शांत होता था।
ये क्लास है या मछली बाज़ार?
उनका एक डायलॉग भारी था,
चाहे कोई भी सब्जेक्ट हो,उनका ये मामला सब पर जारी था।
कॉपी घर भूल जाओ तो कहते-खाना खाना तो नहीं भूले'?
उनकी इस दलील के आगे,अच्छे-अच्छों के हौसले टूटे।
पीछे वाले क्या बात कर रहे हैं?जब पीठ घुमाकर वो चिल्लाते
पकड़े जाने के डर से हम, अपनी नजरें नीचे झुकाते।
बोर्ड पर जब वो मार्कर से अपना जादू चलाते थे
बैकबेंचर्स भी चुपचाप बैठकर नोट्स बनाने लग जाते थे।
