बंगलों की दीवारों को सजाने में करोड़ों उड़ाते हो,
और माँ-बाप के इलाज के ख़र्च पर बजट बनाते हो।
याद रखना तुम्हारी औलाद भी सब कुछ लाइव देख रही है,
जो बीज आज बो रहे हो,वही फसल कल काट कर लाओगे।
मशीनों और पैसों से तुम अपनी दुनिया तो सजा लोगे,
पर जो दुआ माँ की चौखट पर मिलती है,वो
कहाँ से लाओगे?
दुनिया के नजरों में चाहे जितने बड़े अमीर बन जाओ,
पर जो माता-पिता को छोड़ दे ,उससे बडा़ कोई फ़कीर नहीं हो सकता।
