औरों की फरमाइश को पल में पूरा करता है,

पर खुद की नुमाइश पर शक बेशक करता है।


औरों के जख्मों पर तो मरहम रखता है हरदम,

अपने दिल के छालों को वो छुपा कर रखता है।


दुआएं मांगता है जो रोज़ ज़माने की खातिर,

अपनी ही तक़दीर से जाने क्यों वो डरता है।


शीशे के महलों में रहकर पत्थर जो उछाले,

वही शख्स फिर तन्हाई में रोया करता है।


मिटा देता है 'अंजलि' वजूद अपनों की चाह में,

इंसान भी फितरत से कैसा अजीब काम करता।