कोई किस्से सुनता है, कोई दीवार चुनता है,
मगर ये देश तो हर घर छत पर,एक नया इतिहास सुनता है।
जमाने भर में होगें हजारों रंगीन रंग और मंजर,
मगर हमारा हर एक आंगन, सिर्फ तीन रंगों का गौरव चुनता है।
खेतों में पसीना बहाकर,जो देश का पेट भरते हैं,
शाम को वही हाथ,गर्व से छतों पर झंडा ऊंचा करते हैं।
बड़े-बड़े शहरों की चमक भी फीकी पड़ जाती है,
जब गांव का हर बच्चा,'भारत माता की जय' का नारा लगाता है।
