आज नहीं तो कल कभी तो मरोगे,
टैक्स के नीचे दबाकर मरोगे।
ऐसे नहीं तो शापिंग लिस्ट से मरोगे,
कब तक पैसों की ऐंठन से लड़ोगे।

थाली में आलू पर प्याज बिन मरोगे,
महंगाई के कारण कुपोषण से मरोगे।
धान जो डाला खेतों में तो सब,
बाढ़ से तो भूखमरी में मरोगे।

ऐसे न मरे तो मेरी कविता से मरोगे,
बोर जो किया इतना कब तक पढ़ोगे।।

सोचा था कविता लिखकर महफ़िल में कमाल करूँगी,
कविशाला के हर एक पाठक का दिल खुशहाल करूँगी!