हम भी मरेंगे और तुम भी मरोगे,
मरोगे-मरोगे कभी तो मरोगे।
आज न मरोगे बेरोजगारी से मरोगे,
खुद किए के लाचारी से मरोगे।
शाम को चाय की चुस्की जो लोगे,
शुगर की पूरी बिमारी से मरोगे।
समोसों की महक से लालची मरोगे,
चाट की थाली से लाला मरोगे,
बीपी को पाला तो दादा मरोगे।
प्यार और इश्क़ में दिलवाला मरेगा,
बेरोज़गारी के कारण दिलवाली मरेगी।
शाम और सुबह कलह से लड़ोगे,
लड़ोगे-लडो़गे तुम कब तक लड़ोगें।
