वजन वैसे भी 100 ग्राम थी,ऊपर से मेरी आवाज़ बहुत धीमा थी,
क्लास में जब मेरा जवाब आता,तो टीचर्स के लिए वो एक पहेली थी।
सर कहते थे-'बोलती ही नहीं है? शायद खाना नहीं खाकर आई है!'
मैम मुस्कुराकर कहतीं- इतनी कोमल आवाज में पूरी बात कैसे सुनाई देगी?
मस्ती-मजा़क में दिन बीत रहे थे,पर असली प्रेशर तब आया,
जब सिर पर बोर्ड एग्जाम का भारी-भरकम साया छाया।
तनाव के उस माहौल में भी टीचर्स का वही पुराना टोकना जारी था,
'एक रोटी खाकर और इतनी धीमी आवाज में बोर्ड कैसे पार करोगी?'वाला फ़िक्र भारी था।
