अमीर के घर का बच्चा,खिड़की
से मुस्कुराता है,
वो कागज़ की कश्ती बना,सावन
का मौज उड़ाता है।
उसे लगती है बारिश बस,एक
सुंदर सा नजारा,
जिसके लिए माँ ने,पकौड़ों
का थाल उतारा।

पर सड़क के उस पार भी,एक
बचपन भीग रहा,
जो कश्ती बनाने नहीं,प्लास्टिक
की पन्नी ढूंढ रहा।
टपकती हुई छत के नीचे,उसकी
माँ रात भर जागती है,
वह बारिश के हर बूंद में,भूख
का साया नापती है।
सावन तो एक ही है,पर
दोनों के लिए इसकी कहानी
अलग है,
एक के लिए ये मौज है,तो
दूसरे के लिए जंग है।