पाँच साल की भुक्कड़ गुड़िया, दीवाली पे डर जाती थी,
बम के नाम पे सीधे underground हो जाती थी!

गली में फुससु बम भी फूटा, तो उड़े मेरे तोते और होश,

मम्मी का पल्लू खींच के छुपाती, अपनी बहती हुई नोज़!
मम्मी कहतीं "पल्लू छोड़ नौटंकी, साड़ी का पोछा मत कर",

तभी सिंघम पापा मारते एंट्री, झाड़ते 'माउंटेन ड्यू' का लेक्चर!

कहते "शेर की बच्ची बन", पर मैं तो चूहा बनके जीती थी,
फुलझड़ी देख ही सीधे बेड के नीचे, खर्राटे मार के सोती थी!

जो सोनपापड़ी का डिब्बा मैंने आगे बढ़ाया था, वो वापस न आए मेरे द्वार!