चलो दिवाली इस बार मना लेंगे,
रूठे हुए दिल को भी मना लेंगे।
चलो दिवाली मिलके बना लेंगे,
रूठे हुए दिल को भी अपना बना लेंगे।
जो नहीं मानेंगे, उन्हें ज़बरदस्ती सोफ़े पर बिठा देंगे,
मुँह खोलकर उनका, पाँच किलो काजू-कतली ठूँस देंगे!
फिर भी न हँसे अगर वो खड़ूस, तो कान के नीचे पटाखा फोड़ देंगे,
रॉकेट की पूँछ में आग लगाकर, उनके गुस्से को आसमान में छोड़ देंगे!