दीप जलाने से प्रकाश नहीं होता,

जब तक दीपावली न हो बातों में।

अरदास तभी सही होता,

जब जगमगाए सुंदर दीप अच्छाइयों का—

धामों में, वनों में।

तभी नयन-सुख को मिलती है,

एक पावन मिलानी जीवन में।

जलती है दीप हज़ार तो बाज़ार खुल जाते हैं,

माँ लक्ष्मी के सत्कार से धनवान मिल जाते हैं।

धनवानों की बढ़ी हुई बुद्धि को विराम मिल जाते हैं,

माँ सरस्वती की स्तुति से बुद्धि के विकार धुल जाते हैं।

दीपों के उत्सव में दीये तो जल जाएँगे,

पर जो रूठे हैं हमसे, वो कहाँ मिल पाएँगे।