कोई जानू के ही प्यार में
गुमराह रहता है,
कोई सोना के ही इश़्क में
डरा-सा रहता है,
मगर जो इस तिरंगे को ही
अपना कफ़न मान लें,
वो धरती पर ही रहकर भी
सदा स्‍वर्ग का सुख लेता है।

मोहब्बत की लकीरों में
वतन का‌ नाम लिख देना,
शहीदों के लहू का तुम
ज़रा सम्मान लिख देना।
झुकने न पाए शान इस
तिरंगे की कभी यारों,
तुम अपने दिल के पन्नों पर
बस हिन्दुस्तान लिख देना।