काट रहे जो पेड़ रोज तुम,अपनी भूख मिटाने को,
कल तरसोगे सांस- सांस को तरसोगे, मर जाने को
नदियां सूखी, पर्वत रोए, हवा हुई अब जहरीली,
कहाँ छुपाओगे खुद को तुम, छोड़ के धरती हरियाली?
प्लाटिक के इन ढेरों में,जीवन का दम घुटता है,
पानी की हर बूँद की किस्मत,वक्त रहते पहचानो तुम,
प्रकृति अगर रूठ गई तो ,मिट जाओगे ये जानो तुम।
अब भी वक्त है संभल जाओ,सोई चेतना को जगाओ,
आने वाली पीढ़ी के खातिर, मिलकर एक-एक पेड़ लगाओ।
संरक्षण जो करोगे इसका ,यह जीवन महकाएगी,
हरी भरी खुशहाल ये धरती, फिर से स्वर्ग
बन जाएगी।