इन दोनों के लालन-पालन से,
यह जीवन हमारा सँवर रहा,
मत बाँटो इनको झगड़ों में,
इनसे ही तो हिंदुस्तान बढ़ रहा!
तो बंद करो ये झूठा नाटक, दोनों
माताओं को प्यार करो,
चाय को 'टी'और पानी को 'वॉटर '
कहकर,मत खुद पर अत्याचार करों।

ये चौदह सितंबर का ड्रामा, अब
बंद करो ओ वीरों,
मत बनने की कोशिश करों,तुम
बस कागजी हिरों।
अगर सीने में है दम,तो पूरे साल
हिंदी का मान करों,
हँसते-हँसते तुम इस भाषा को,तुम
अपना प्रणाम करो..