हिंदी में 'पिताजी' कहना,आजकल की पीढ़ी को बेइज्जत लगती है,
और अंग्रेजी में डैड बोलकर उनकी दुनिया रंगीन लगती है!
भले ही 'डैड' की फटी हो जेब,पर बेटा रौब दिखाता है,
और 'मॉम-मॉम' की रट लगाकर,देवकी माँ को बिसराता है।



असली रायता तब फैलता है,जब व्हाट्सएप के ये योद्धा आते हैं,
हिंदी की देवकी मैया को,जब रोमन अक्षरों में नचाता है!
लिखना होता है 'कहाँ हो भाई',
लिख देते हैं 'Kha ho bhyii',
गूगल ट्रांसलेट भी रो पड़ता हैं-'प्रभु, हमसे ना हो पाई!'