इतनी प्यारी, इतनी पावन,यह
हमारी हिंदी भाषा है,
फिर क्यों करना झूठा घमंड,क्यों
आपस में परिभाषा है?
हिंदी अगर वो देवकी मैया,
जिसने हमको जन्म दिया,
तो अंग्रेजी वो यशोदा है,जिसने
दुनिया का ज्ञान दिया।
बात तो सोलह आने सच है,पर
आज का लालन-पालन भारी है,
देवकी माँ को भूल गए सब,अब
तो बस यशोदा की बारी है।
घर में जो बच्चा 'पानी' मांग ले,
तो मम्मी-पापा चिल्लाते हैं,
"वॉटर' बोलो ,वॉटर बेटा"
कहकर अंग्रेज़ी बताते हैं।
