दिखावे की चमक से दूर अपनी दुनिया हैं,
हमारे पास तो बस सादगी की एक दुनिया है,
भले ही लोग महलों में सूकुन करें अपना,
मगर इस कोरे काग़ज़ पर हमारी एक दुनिया है।

पुरानी डायरियों में जो कभी पैगाम लिक्खे थे,
तुम्हारी सादगी के नाम कुछ
इलज़ाम लिक्खे थे।
जिन्हें तुम भूल बैठे हो वक्त की तेज आँधी में,
उसी कागज पे हमने जिदंगी के नाम लिक्खे थे।

जिन्हें समझा था अपना,वे किनारे हो गए

सारे,
बदलता देख मौसम को,नजारे सो गए सारे,
मगर अच्छा हुआ वक्त ने पहचान करवा दी,
मुसाफ़िर चल पड़ा आगे,सहारे को गए सारे।