साहब, बड़ों महलों के झूठे सपने अब हमें मत दिखाओ,
जब एक आदमी की रोटी और ख़्वाब दोनों इतने महँगे हो जाएंगे,
तो तुम्हारी फाइलों के ये चमचमाते नंबर भला किस काम आएँगे?
चल साहब!
जेब में बची ये चंद सिक्के भी अब शोर मचाती है,
जब भी राशन की दुकान हमें हमारी औकात दिखाती है!
चल साहब!
नेताजी आते हैं और विकास का नया राग सुनाते हैं,
पर थाली की सूखी रोटी का दर्द वो कहाँ समझ पाते हैं,
चल साहब!
चाय की पटरी पर अब सिर्फ आधा कप
का ही गुज़ारा है
पारले-जी का बिस्कुट भी अब साइज़ में छोटा बेचारा है,
चल साहब!
