सुनो साहब,
तुम्हारी तरक्की के दौर में अब यह कैसा नया ज़माना आ गया है,
जो कभी सबको डराती थी,आज वो महँगाई भी महंगा हो गया!
चल साहब!
बाज़ार के इस कड़वे गणित के बीच,
ज़रा हमारे घर का भी हाल देख जाइए साहब...
थाली में महँगाई आ गई,
ना जाने कब आँखो में रुलाई आ गई!
चल साहब!
अब तो बस दाल-चावल से किसी तरह काम चल गया,
वो शाही पनीर...तो अब सपनों में भी ना सोच सका!
चल साहब!
गजब का दौर है साहब,
पेट की भूख तो छोड़ो,
अब तो सपने भी इतने महँगे हो गए,
कि उनको देखना भी अब आम जनत के समझ के परे हो गया!
