कहते हो मैडम ये सूट आप ही के लिए
बना है,
चल झूठे!
पूरे बाजार में ऐसा कपड़ा मिलना
मना है,
चल झूठे!
रेट तो इसका हज़ार है पर
आपके लिए पाँच सौ लगाया है,
चल झूठे!
हम जानते है, तूने यही डायलॉग
सुबह से हर ग्राहक को सुनाया है!!

कहते हो भाईसाहब इस चीज़
पर एक रुपया भी नहीं कमा रहा
हूँ,
चल झूठे!
आपके खा़तिर घाटा सहकर
अपनी जेब से लगा रहा हूँ,
चल झूठे!
कंपनी की कसम,मार बिल्कुल
नंबर एक लाया हूँ
चल झूठे!
मैं तो कल ही इसे थोक बाज़ार में
आधे दाम पर देखकर आया हूँ!
चल झूठे!