दुनिया से आस लगाएगा????
चल झूठे!
और झूठा रोना हमको दिखाएगा????
चल झूठे!
हम जानते हैं तू दिखावे की
भक्ति किसकी खातिर करता है,
महादेव से ही बात छुपाएगा????
चल झूठे!

कहता है छोड़ देगा बुराइयों को
बोले के लिए
इतनी तू जुर्रत दिखाएगा????
चल झूठे!
एक सुबह की नींद से
तू उठ नहीं सकता,
शिव के लिए कांवड़ उठाएगा????
चल झूठे!

कहता है विष पी जाऊंगा मैं भी
भोलेनाथ के जैसे
इतनी जुर्रत दिखाएगा???
चल झूठे!
एक इंसान के ‌कड़वे बोल
तू सह नहीं सकता,
तू महाकाल का भक्त कहलाएगा???
चल झूठे!!!
हर हर महादेव