जीजा जी कहते हैं कि शादी में ड्रिंक नहीं करुंगा,
पर बारात चढ़ते ही वो सीधे नागिन डांस
करते नजर आएंगे!
चल झूठे!
हलवाई कहता है कि शुद्ध देसी घी के बिना मैं हाथ नहीं लगाया,
पर रिफाइंड के डिब्बे वो चुपके से गाड़ियों के पीछे छुपाता है!
चल झूठे!
लड़का कहता है मुझे रुप रंग और पैसों से कोई मोह नहीं है,
पर शादी के ठीक पहले वो ब्यूटी पार्लर के तीन चक्कर लगाता है!
चल झूठे!
साहब,ये शादियों का नहीं,बस कर्ज़ और दिखावे का बाजार है,
यहाँ रिश्ते कम,और स्टेटस दिखाने का भूत सब पर सवार है!
चल झूठे!
