लड़की वाले कहते हैं कि हमने दिल खोलकर दामाद जी का सत्कार किया है,
लड़के वाले कहते है- दहेज कहाँ ये तो बस बच्चों को प्यार दिया है!
चल झूठे!

फूफा जी मुँह फुलाकर कहते हैैं कि मेरी कोई इज्ज़त ही नहीं हुई,
जबकि वीआईपी सोफे पर बैठकर उन्होंने ही सबसे पहले मलाई चापी थी!
चल झूठे!

पड़ोसी कहते हैं कि हमें तो बस आपकी खुशी से मतलब है भाई,
पर अंदर ही अंदर गिन रहे हैं कि टेंट और लाइट में कितनी रक़म उडा़ई!
चल झूठे!

स्टेज पर गले मिलते हैं कि बहुत प्यार है पीछे कहते हैं जोड़ी ठीक नहीं है भाई!
चल झूठे!