कहता है माँ-बाप ही उसकी दुनिया हैं और
उन्हीं के लिए जीता है?
चल झूठे!
उनके पैर छूने से पहले 'हैशटैग-पैरेंट्स-लव'
की रील अपलोड करता है?
चल झूठे!
कहता है इस वीकेंड पर पूरे परिवार को
बाहर घुमाने ले जाएगा?
चल झूठे!
कमरे का दरवाजा बंद कर दिनभर रील और चैटिंग पर कट जाएगा?
चल झूठे!
हम जानते है तेरी इस दिखावे की दुनिया का पूरा सच,
बापू जब पानी मांगेंगे,तब तू 'फादर डे' का ज्ञान लगाएगा,
चल झूठे!
