कहती है आपकी मुस्कान देखकर ही दुकान
पर आती हूँ?
चल झूठी!
फ्री का गिफ्ट लेने के लिए मक्खन लगाएगी??
चल झूठी!
हम जानते हैं तुझे पड़ोस वाली दुकान से भाव नहीं मिला,
चल झूठी!
अब मेरी तारीफों के पुल बांधकर घाटे का सौदा कराएगा,
चल झूठी!
कहती है आज तो बस देखने आई हूँ??
चल झूठी!
सारी साड़ियां खुलवा कर बिना लिए जाएगी?
चल झूठी!
हम जानते हैं तेरी नज़र उस लाल वाले सूट पर है,
हर दुकान पर जाकर रेट पता लगाएगी?
चल झूठी!
