जवानी मस्त है अपनी, मगर जब ये ढल जाएगी,

समय की यह पाबंदी, अपनों से दूर ले जाएगी।

लगी जब भूख कड़ककर, तो बदला रूप दुनिया का,

वो सूखी रोटी भी फिर, छप्पन भोग बन जाएगी।

सिर पे बर्फ सी जमी है, बाल सब उड़ते जाते हैं,

घुटने कड़ककर अब, बुढ़ापे के राग गाते हैं।

सब मतलबी भागे बाहर, पैसों की इस अंधी दौड़ में,

बूढ़े अकेले गाँव में, बस खुद ही बाम लगाते हैं!


जवानी में तो दिल के टूटने का दर्द सताता था,

अब बुढ़ापे में अक्सर ये कमर का दर्द रुलाता है!