बहना तू क्यों ऐसा सोचती है
तेरा भाई आज भी वही पुराना है
बस गृहस्थी की नई जिम्मेदारियों में
थोड़ा सा उलझ गया यह ज़माना है।
भाभी का आना कोई हक छीनना नहीं
वो भी तो अपना घर छोड़ कर आई है
उसका दिल रखने अगर मायके चला गया
तो इसका मतलब यह नहीं कि दूरी आई
बजट की बात तो बस इक बहाना था
असल में छुट्टी का ही रोना था
कूरीयर से भेजी राखी भी पाकर
मेरी आँखो में भी आंसू का समंदर होना था
तू कलाई पर राखी बांधे या दूर से दुआ भेजे
इस भाई का प्यार कभी कम न होगा
अगली बार सबसे पहले तेरा ही घर होगा।
मेरी प्यारी बहना