कार्तिक आते ही घर में मम्मी का मिलिट्री राज
छा जाता है,

लहसुन-प्याज बैग पैक कर, सीधे घर से बाहर भाग जाता है!

नहाय-खाय पर जो गलती से भी चप्पल पहनकर घूम जाए,

मम्मी की एक तीखी नज़र, उसे सीधे काला पानी पहुँचाए!

खरना की शाम आते ही घर बनता है 'नो-फ्लाई ज़ोन'
अगर खांस भी दिए, तो सीधे ज़ब्त हो जाएगा तुम्हारा फोन!

पूजा में बैठी हैं व्रती, घर में ऐसा सन्नाटा छा जाता है,
कि ज़ोर से सांस लेने पर भी, सीधे देश निकाला दिया जाता है! ????