तभी घाट पर दउरा उठाए भाई साहब की कमर लचक जाती है,
और बैकग्राउंड में छठी मैया की मज़ेदार धुन बजती है:
"कांच ही बांस के बहंगिया, बहँगी लचकत जाए...
और दउरा उठाए भैया जी का, दम निकलता जाए!"
बस तीन बजे नींद से जागा हर प्राणी, घाट पर वॉक' करता है,
पर आखिरी अर्घ्य पूरा होते ही, सबका भूखा पेट सीधे डांस करता है!
जैसे ही पारण हुआ भाई साहब, भूकंप जैसी तबाही आती है,
डाइट करने वाली दीदी भी, चार-चार ठेकुआ एक बार में डकार जाती हैं!
हे छठी मैया! इस करारे ठेकुआ के लालच में ही, यह पलटन इतनी सेवा करती है!