बटुआ खाली, चेहरे पर लाली,
चल साहब!

कहते थे नौकरी मिलेगी,तो सारे ठाठ होंगे,
महीने के अंत में जेब में लाखों के
नोट होंगे।
चल साहब!

पर अब सैलरी क्या आई,आधे
महीने में ही साफ़,
मंहगाई के इस दौर में सब बजट
हो गया हाफ़।
चल साहब!

सब्जी मंडी जाओ तो टमाटर आँखे दिखाता है,
और आलू भी अब वीआईपी भाव बनाता है
चीनी के मंहगाई से मिठाइयां महंगी हो गई
बहना की राखी इस बार कैसे सही रहेगी?

अरे, ये बाज़ार में रोज महंगाई बोलती है साहब,
अब आम आदमी का पैसों पर कोई अधिकार नहीं रहा,
अरे रहने दो साहब!