अब तो हर वक्त उन्हीं की हाँ में हाँ मिलाते हो
हमारी हर सलाह को महज एक दख़ल बताते हो
"भाभी ही अब मेरी पूरी दुनिया है"ये खुलकर क्यों नहीं कहते
हमारी राखी के धागे से ज़्यादा
उनके तानों के साए में रहते।
राखी बंधवाने भाभी को मायके ले गए
बहना को रोता छोड़ गए।
दो दिन की आयी हुई भाभी का इतना हक बचपन से साथ रहे बहना का न कोई हक
बस राखी को कोरीयर से भेजने का हक
तुम्हारे ससुराल के रास्ते में ही पड़ता मेरा घर
पैसे तो भेजते हो वाट्सप पर फोटो
कहते हो बजट नहीं बन पाया बहना।
साल में एक बार ही आती है राखी!