शहर क्या गए साहब तुम तो पूरे बदल गए,
सूट-बूट पहनकर माँ-बाप को ही भूल गए।
उनके प्यार की कहानी तुम क्या जानो महेश बाबू,
तुम तो बस जानू और सोना के प्यार में पड़ गए।

भूल गए वो दिन जब बापू तुम्हें कंधों पर घुमाते थे,
और माँ अपनी हाथों से माखन-रोटी खिलाती थी।
आज शहर की चकाचौंध में ऐसा खो गए हो साहब,
कि अपनों को छोड़कर गैरों की गली में मुड़ गए।