जब भी कोई फूफा-मौसा आकर मेरी शादी का राग अलापते हैं,
सिंघम बन मेरे पापा, तुरंत उन सबको घर से भगाते हैं!
कहते हैं-"अभी बच्ची है मेरी",कह कर विदाई टाल देते हैं,
टीवी का रिमोट भले न दें,पर अपनी जान मुझ पर वार देते हैं!
सामने तो मुस्कुराकर वो खुद को और मुझे भरोसा दिलाते हैं,
पर अकेले सन्नाटों में उनकी वो ख़ामोशी दम तोड़ती हैं!
चाहे लाख छुपाएँ पापा,हम आपकी ख़ामोशी का हर सुर पहचानते हैं,
वो ऊपर से जितने सख्त हैं, अंदर से उतने ही मोम हैं,हम जानते हैं!