आधी रात को दो बजे जब मेरा रोतलू सायरन बजता था,
पापा की नींद का तो जैसे हैप्पी बर्थडे बनता था!
दबे पांव चोरों की तरह वो चुपके से किचन में जाते थे,
रोता देख मुझे, तुरंत पारले-जी का पैकेट चुरा लाते थे!
अब फ्रॉक का ज़माना गया और सूट का नया दौर आया है,
पर पापा की पसंद के आगे मेरा फैशन हमेशा शरमाया है!
लाएंगे खुद ही कपड़े और कहेंगे- "यहीं हज़ारों में बेस्ट है",
असल में वो मेरी चॉइस पर करते 'नो कॉन्फिडेंस टेस्ट' हैं!
