पंडालों में सजी मां दुर्गा की मूरत, रोज़ निहारते हो,
पर राहों में खड़ी बहन को देख, क्यों नीयत हारते हो?
नौ दिन के उपवासों से वो मां कभी न रीझेगी,
सोच में अगर गंदगी है, तो हर पूजा अधूरी दिखेगी।
काग़ज़ के पुतलों को फूंकना अब छोड़ भी दो,
इस नवरात्रि, अपने भीतर छिपे रावण को मरोड़ दो।
जिस दिन खौफ से आज़ाद होकर हर बेटी मुस्कुराएगी,
सच मानो, इस धरा पर असली नवरात्रि तभी आएगी।

